अमेरिका में विस्कॉन्सिन झील में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत, सात को बचाया गया

अमेरिका में विस्कॉन्सिन झील में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत, सात को बचाया गया

अमेरिका में विस्कॉन्सिन झील में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत, सात को बचाया गया
Modified Date: July 4, 2026 / 08:50 am IST
Published Date: July 4, 2026 8:50 am IST

लेक जिनेवा (अमेरिका), चार जुलाई (एपी) अमेरिका के दक्षिणी विस्कॉन्सिन में तेज तूफान के दौरान जिनेवा झील में एक नौका पलटने से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोगों को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘वालवर्थ काउंटी’ शेरिफ विभाग के उप शेरिफ टॉम हॉसनर ने बताया कि काउंटी में तूफान के कारण पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने, इमारतों को नुकसान पहुंचने और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

हॉसनर ने कहा कि उन्हें मारे गए और बचाए गए लोगों के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि लेक जिनेवा शहर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेक जिनेवा के मेयर टॉड क्रॉस ने आपात स्थिति घोषित कर दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि पेड़ गिरने से एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

दक्षिणी विस्कॉन्सिन स्थित जिनेवा झील में शिकागो क्षेत्र और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

अधिकारी ने बताया कि तूफान के कारण झील में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोगों को बचा लिया गया।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में