कैरेबियाई सागर में ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी कर रही नौका’’ पर अमेरिकी हमले में तीन लोगों की मौत
कैरेबियाई सागर में ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी कर रही नौका’’ पर अमेरिकी हमले में तीन लोगों की मौत
वॉशिंगटन, 20 अप्रैल (एपी) अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई सागर में कथित रूप से मादक पदार्थ ले जा रही एक नौका पर रविवार को हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अमेरिका की सेना ने यह जानकारी दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की लातिन अमेरिकी जलक्षेत्र में मादक पदार्थों की कथित रूप से तस्करी करने वाले पोतों पर हमला करने की मुहिम सितंबर की शुरुआत से जारी है और इसमें अब तक कम से कम 181 लोग मारे जा चुके हैं। इसी तरह के हमले पूर्वी प्रशांत महासागर में भी हुए हैं।
ईरान युद्ध के बावजूद पिछले करीब एक सप्ताह में इस तरह के हमले फिर तेज हुए हैं। इससे संकेत मिलता है कि पश्चिमी गोलार्ध में ‘‘मादक पदार्थ-आतंकवाद’’ को रोकने के लिए अमेरिका के आक्रामक कदमों में कोई कमी नहीं आई है। अमेरिकी सेना ने हालांकि यह साबित करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं दिया है कि जिन पोतों को निशाना बनाया गया, उनमें मादक पदार्थ थे।
‘यूएस सदर्न कमांड’ ने रविवार को अपने पहले के बयानों को दोहराते हुए कहा कि उसने कथित मादक पदार्थ तस्करों को तस्करी के ज्ञात मार्गों पर निशाना बनाया। उसने ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें सागर में मौजूद नौका भीषण विस्फोट के बाद आग की लपटों में घिरती नजर आ रही है।
एपी सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


