टेक्सास के ऑस्टिन में एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

Ads

टेक्सास के ऑस्टिन में एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 07:10 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 07:10 PM IST

ऑस्टिन (अमेरिका), एक मार्च (एपी) टेक्सास के ऑस्टिन में एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस को शहर में स्थित एक लोकप्रिय बीयर गार्डन, बुफोर्ड्स में ‘‘एक पुरुष पर गोलीबारी’’ की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उनका सामना बंदूकधारी एक व्यक्ति से हुआ और फिर उसने ‘‘जवाबी गोलीबारी की, जिसमें संदिग्ध मारा गया।’’

ईएमएस प्रमुख रॉबर्ट लक्रिट्ज ने बताया कि घटनास्थल पर तीन लोगों के शव मिले हैं और 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है

एपी देवेंद्र दिलीप

दिलीप