Vijay Sharma and Nitin Gadkari Meeting || Image- Kabirdham DPR file
नागपुर: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। (Vijay Sharma and Nitin Gadkari Meeting) इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि हाल ही में एनएच-30 के जबलपुर से मंडला एवं चिल्फी तक लगभग 160 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में विकसित करने की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा तथा कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक का मार्ग 10 मीटर चौड़ाई की 2-लेन सड़क के रूप में निर्मित है।
उन्होंने बताया कि चिल्फी से रायपुर मार्ग पर व्यावसायिक एवं भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन होता है। जबलपुर-मंडला-चिल्फी सेक्शन के 4-लेन बनने के बाद आगे के 2-लेन हिस्से पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। (Vijay Sharma and Nitin Gadkari Meeting) ऐसे में लोक सुरक्षा और यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए धवईपानी (चिल्फी) से सिमगा (रायपुर) तक पूरे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट कर कवर्धा में 4-लेन बायपास तथा चिल्फी से सिमगा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को 4-लेन में उन्नयन की मांग रखी
केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे यातायात सुगम होने की उम्मीद है। pic.twitter.com/biUoKcevmQ
— Kabirdham (@KabirdhamDist) March 1, 2026