अमेरिका में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

अमेरिका में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

अमेरिका में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: December 27, 2020 5:15 pm IST

रॉकफोर्ड (अमेरिका), 27 दिसंबर (एपी) अमेरिका के इलिनोइस स्थित एक बॉलिंग एली में शनिवार रात को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। इस मामले में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है।

वाइनबागो काउंटी स्टेट के अटॉर्नी जे हैनली ने कहा कि फ्लोरिडा के रहने वाले ड्यूक वेब (37) को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

रॉकफोर्ड पुलिस के प्रमुख डैन ओ शिया ने रविवार की सुबह एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि गोलीबारी के तुरंत बाद वेब को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में मारे गये व्यक्तियों की उम्र 73, 65 और 69 वर्ष है। उन्होंने उनके नाम नहीं बताये।

एपी

देवेंद्र नरेश

नरेश

देवेंद्र


लेखक के बारे में