इजराइल पर ईरान के हमलों में तीन निजी विमान क्षतिग्रस्त

Ads

इजराइल पर ईरान के हमलों में तीन निजी विमान क्षतिग्रस्त

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 09:13 PM IST

दुबई, 18 मार्च (एपी) इजराइल पर ईरान द्वारा किये जा रहे मिसाइल हमलों की चपेट में आने से निजी विमानन कंपनियों के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इजराइल और अमेरिका द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले की शुरुआत की गई। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी परिसंपत्तियों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया।

इजराइल के हवाई अड्डा प्राधिकरण के मुताबिक हाल के दिनों में ईरान से दागी गई मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया गया लेकिन उनके मलबे की चपेट में आने से बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन निजी विमान क्षतिग्रस्त हो गए।

एपी धीरज पवनेश

पवनेश