ट्रंप के अटॉर्नी जनरल के रूप में टॉड ब्लांश के नाम को मंजूरी
ट्रंप के अटॉर्नी जनरल के रूप में टॉड ब्लांश के नाम को मंजूरी
वाशिंगटन, आठ अगस्त (एपी) अमेरिकी सीनेट ने अटॉर्नी जनरल के रूप में टॉड ब्लांश की नियुक्ति को शनिवार तड़के मंजूरी दे दी।
इसी के साथ अमेरिकी न्याय विभाग की कमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व निजी अटॉर्नी के हाथों में चली गई गई। ट्रंप लंबे समय से न्याय विभाग को अपनी नीतियों के अनुरूप चलाने की कोशिश करते रहे हैं।
रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली सीनेट (संसद का उच्च सदन) में अटॉर्नी जनरल के रूप में ब्लांश की नियुक्ति से जुड़ा प्रस्ताव 49 के मुकाबले 50 मतों से पारित हो गया।
ब्लांश पिछले साल ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अटॉर्नी जनरल का पद संभालने वाले दूसरे व्यक्ति होंगे। हालांकि, वह कार्यकारी अटॉर्नी जनरल के रूप में पहले से ही न्याय विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं।
अब कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की ओर से उनकी नियुक्ति की पुष्टि किए जाने के बाद उनके ट्रंप प्रशासन के एजेंडे को और भी आक्रामक ढंग से आगे बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।
ब्लांश से पहले अटॉर्नी जनरल का पद पामेला बोंडी संभाल रही थीं। हालांकि, यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी गोपनीय फाइल सार्वजनिक होने के मामले को संभालने के तौर-तरीके को लेकर उन्हें अप्रैल में पद से हटा दिया गया था।
अटॉर्नी जनरल के रूप में ब्लांश की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर सीनेट में तीखी बहस हुई। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ कुछ रिपब्लिकन सीनेटरों ने भी ट्रंप के करीबी सहयोगी को न्याय विभाग का प्रमुख बनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई, जबकि इस विभाग को ऐतिहासिक रूप से व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय) के दखल से मुक्त माना जाता रहा है।
हालांकि, अंत में सीनेट ने ब्लांश के नाम पर मुहर लगा दी। दो रिपब्लिकन सीनेटरों-सुजैन कॉलिन्स (मेन) और लीजा मर्कोस्की (अलास्का) ने उनकी नियुक्ति के खिलाफ मतदान किया।
एपी पारुल नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


