दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300 मकान क्षतिग्रस्त

दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300 मकान क्षतिग्रस्त

दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300 मकान क्षतिग्रस्त
Modified Date: August 25, 2026 / 02:50 pm IST
Published Date: August 25, 2026 2:50 pm IST

पेरिस, 25 अगस्त (एपी) दक्षिणी फ्रांस के एक छोटे से गांव में सोमवार को आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई और 39 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, बवंडर ने सोमवार को पोमास गांव को अपनी चपेट में लिया, जिससे गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राहत दलों ने अभियान शुरू किया है।

स्थानीय प्रशासन की उप प्रमुख मैरी-हेलेन बुइसाक ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है।

बवंडर से करीब 300 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए अस्थायी आवास केंद्र खोले गए हैं।

क्षेत्र में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तूफान की चेतावनी जारी की गई थी।

एपी अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में