दो उष्णकटिबंधीय तूफानों के बीच पश्चिमी जापान में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
दो उष्णकटिबंधीय तूफानों के बीच पश्चिमी जापान में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
तोक्यो, 27 जून (एपी) पश्चिमी जापान में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गई। इस बीच, देश की ओर बढ़ रहे दो उष्णकटिबंधीय तूफानों ने पहले से सक्रिय मौसमी वर्षा प्रणाली की तीव्रता और बढ़ा दी है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, तूफान ‘मेखाला’शुक्रवार देर शाम तक जापान के दक्षिणी दूरस्थ द्वीप अमामी के पश्चिमी तट के पास था और उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा था।
जेएमए ने बताया कि दूसरा तूफान ‘हिगोस भी आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है। दोनों तूफानों के शनिवार तक तोक्यो क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है और इनके प्रभाव से भारी बारिश होने का अनुमान है।
जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि इससे पहले शुक्रवार को नारा में एक व्यक्ति पानी से भरी नहर में गिर गया, जिससे वह घायल हो गया।
क्योटो से प्राप्त तस्वीरों में कामो नदी उफान पर दिखाई दी, जिसमें गंदला पानी तेज़ी से बह रहा है। इसके बाद क्योटो, ओसाका और पश्चिमी जापान के अन्य इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई।
अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को नारा और हिरोशिमा में 30 से अधिक घरों में पानी भर गया। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में कुछ रेल सेवाएं और हवाई उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
एपी शोभना रंजन
रंजन

Facebook


