त्रिपक्षीय समझौता ‘रक्षात्मक गठबंधन’ : पाकिस्तान; इसके शीघ्र विस्तार की संभावना को किया खारिज

Ads

त्रिपक्षीय समझौता 'रक्षात्मक गठबंधन' : पाकिस्तान; इसके शीघ्र विस्तार की संभावना को किया खारिज

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 07:35 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 07:35 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान ने सऊदी अरब और तुर्किये के साथ हुए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते को बृहस्पतिवार को मुख्य रूप से प्रतिरोध की रणनीति के जरिये क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला ‘‘रक्षात्मक गठबंधन’’ बताया और इस समझौते के शीघ्र विस्तार की संभावना को खारिज कर दिया।

पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब ने सात अगस्त को मक्का में ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए थे।

यह समझौता सामूहिक प्रतिरोध के लिए एक ढांचा तैयार करता है और इसमें यह प्रावधान है कि तीनों देशों में से किसी एक पर भी सशस्त्र हमला होने की स्थिति में उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह त्रिपक्षीय समझौता मुख्य रूप से ‘‘प्रतिरोध के जरिये क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला एक रक्षात्मक गठबंधन’’ है।

गठबंधन के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ भी ‘‘विचाराधीन नहीं’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस चरण में, मक्का समझौते के विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है।’’

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश