ट्रंप बीजिंग पहुंचे: चिनफिंग से ईरान युद्ध, व्यापार सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

ट्रंप बीजिंग पहुंचे: चिनफिंग से ईरान युद्ध, व्यापार सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

ट्रंप बीजिंग पहुंचे: चिनफिंग से ईरान युद्ध, व्यापार सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
Modified Date: May 13, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: May 13, 2026 5:48 pm IST

बीजिंग, 13 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को बीजिंग पहुंचे, जहां उनकी अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ ईरान युद्ध, व्यापार और ताइवान को अमेरिका द्वारा की जाने वाली हथियारों की बिक्री पर बातचीत होगी।

शिखर सम्मेलन के तहत दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बातचीत का मुख्य कार्यक्रम बृहस्पतिवार को होगा, जब दोनों द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और चिनफिंग ट्रंप के सम्मान में एक औपचारिक भोज का आयोजन करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधारिक विमान एयर फ़ोर्स वन के चीन की राजधानी में उतरने के बाद ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया।

व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति का स्वागत चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग, वाशिंगटन में चीन के राजदूत शी फेंग, विदेश मामलों के कार्यकारी उप मंत्री मा झाओक्सू और बीजिंग में अमेरिकी दूत डेविड पर्ड्यू ने किया।

स्वागत समारोह में लगभग 300 चीनी युवा शामिल हुए और सैन्य बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। चीन की सेना की ओर से ट्रंप को गारद सलामी भी दी गई।

एपी धीरज पवनेश

पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में