ट्रंप ने ईरान से युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत को लेकर गंभीर होने को कहा
ट्रंप ने ईरान से युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत को लेकर गंभीर होने को कहा
वाशिंगटन, 26 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि ईरानी नेताओं को ‘‘बहुत देर होने से पहले बातचीत शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि एक बार ऐसा हो जाने पर, पीछे मुड़ने का कोई रास्ता नहीं होगा।’’
यह पोस्ट ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद की गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देश समझौते के करीब हैं।
ट्रंप ने बृहस्पतिवार को फिर कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 15 सूत्री युद्धविराम योजना को ईरान द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद तेहरान ‘‘हमसे समझौता करने की भीख मांग रहा है।’’
एपी शफीक देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


