ट्रंप ने सेना से एआई का अधिकतम इस्तेमाल करने का आह्वान किया

ट्रंप ने सेना से एआई का अधिकतम इस्तेमाल करने का आह्वान किया

ट्रंप ने सेना से एआई का अधिकतम इस्तेमाल करने का आह्वान किया
Modified Date: June 6, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: June 6, 2026 11:46 am IST

वाशिंगटन, छह जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ज्ञापन जारी कर अमेरिकी सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का अधिकतम उपयोग करने को कहा है।

ट्रंप ने एआई के इस्तेमाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा करने और स्वायत्त हथियार प्रणालियों पर निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह ज्ञापन ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी समाज में एआई को लेकर चिंता बढ़ रही है फिर चाहे वह लोगों की नौकरियां जाने का मुद्दा हो या युद्धक्षेत्र में लक्ष्यों की पहचान में सहायता करने का।

ट्रंप प्रशासन अमेरिकी सेना के लिए एआई की क्षमता का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दे रहा है, जबकि कुछ सैन्य अधिकारी और पेंटागन के साथ अनुबंध करने वाली कंपनियां सावधानी बरतने और स्पष्ट सुरक्षा मानकों की आवश्यकता पर जोर दे रही हैं।

रक्षा मंत्रालय हाल के वर्षों में एआई के उपयोग में तेजी लाया है। यह तकनीक लक्ष्य की पहचान करने और उस पर हमला करने में लगने वाले समय को कम करने में मदद कर सकती है साथ ही उपकरण रखरखाव, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य रसद व्यवस्था जैसे सामान्य कार्यों में भी सहायक हो सकती है। लेकिन नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा और स्वायत्त हथियार प्रणालियों की मानवीय निगरानी को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

एपी प्रचेता शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में