ट्रंप ने ईरान पर नए हमले की योजना रद्द की
ट्रंप ने ईरान पर नए हमले की योजना रद्द की
दुबई, 11 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने ईरान पर नए सैन्य हमले करने की योजना रद्द कर दी है। इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने हमले तेज करने की धमकी दी थी।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने ‘‘यह कदम इस आधार पर उठाया है कि ईरान के साथ बातचीत ईरानी नेतृत्व के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुकी है और उसे मंजूरी मिल चुकी है।’’
ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि नाज़ुक युद्धविराम को बढ़ाने की बातचीत में प्रगति हुई है। उन्होंने पोस्ट किया कि ‘‘चर्चाएं और अंतिम बिंदु, दोनों ही अवधारणा और विस्तृत स्तर पर, अमेरिका, इजराइल और अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा स्वीकृत कर दिए गए हैं।’’ हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
पिछले कुछ हफ्तों में ट्रंप कई बार यह दावा कर चुके हैं कि युद्धरत पक्ष किसी समझौते के बेहद करीब हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।
एपी आशीष रंजन
रंजन

Facebook


