Govt Employees Study Leave Rules: सरकारी कर्मचारी अब बेफिक्र होकर ले सकते है इस वजह से छुट्टियां.. नहीं कटेगी सैलरी, मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने किया नियमों में बड़ा बदलाव

Govt Employees Study Leave Rules Changed: हिमाचल सरकार ने स्टडी लीव पर कर्मचारियों को 100 फीसदी वेतन देने का फैसला किया।

Govt Employees Study Leave Rules: सरकारी कर्मचारी अब बेफिक्र होकर ले सकते है इस वजह से छुट्टियां.. नहीं कटेगी सैलरी, मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने किया नियमों में बड़ा बदलाव

Govt Employees Study Leave Rules Changed || Symbolic Image

Modified Date: June 11, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: June 11, 2026 8:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्टडी लीव के दौरान कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन।
  • पुराने नियमों के तहत अवकाश लेने वालों को भी लाभ।
  • सरकार ने सीसीएस अवकाश नियमों में संशोधन किया।

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अगुवाई वाली हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। (Govt Employees Study Leave Rules Changed) अब उच्च शिक्षा के लिए अध्ययन अवकाश यानी स्टडी लीव लेने वाले कर्मचारियों को छुट्टी के दौरान 100 फीसदी वेतन मिलेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पहले कर्मचारियों को अध्ययन अवकाश के दौरान उनके बेसिक सैलरी का केवल 40 प्रतिशत हिस्सा ही मिलता था। इसके साथ महंगाई भत्ता (डीए) और मकान किराया भत्ता (एचआरए) दिया जाता था। अब सरकार ने सीसीएस (अवकाश) नियम, 1972 के नियम 56 में संशोधन कर यह सुविधा प्रदान की है।

पुराने कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस बदलाव का ऐलान किया था। सरकार ने साफ़ किया है कि जिन कर्मचारियों ने पहले पुराने नियमों के तहत स्टडी लीव लिया था, उन्हें भी बदले नियमों के मुताबिक बकाया वेतन राशि का भुगतान किया जाएगा। (Govt Employees Study Leave Rules Changed)हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कर्मचारी को यह लिखित घोषणा देनी होगी कि अध्ययन अवधि के दौरान वह किसी छात्रवृत्ति, स्टाइपेंड या अंशकालिक रोजगार से कोई मेहनताना प्राप्त नहीं कर रहा है।

कर्मचारियों के कौशल विकास पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उच्च शिक्षा और नए कौशल हासिल करने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को बेहतर सेवाओं के रूप में मिलता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार ने सत्ता में आने के बाद 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) भी बहाल की थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जयराम ने सीएम सुक्खू पर कसा तंज

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने नीरज भारती प्रकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री को घेरा और कई गंभीर आरोप लगाए। (Govt Employees Study Leave Rules Changed) नीरज भारती को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अब यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश का मामला बन गया है। जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं वे बहुत गंभीर है।

इन्हें भी पढ़ें:

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की

छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ  


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown