ट्रंप ने भेदिया कारोबार के दोषी पूर्व रिपब्लिकन सांसद को क्षमादान दिया
ट्रंप ने भेदिया कारोबार के दोषी पूर्व रिपब्लिकन सांसद को क्षमादान दिया
वाशिंगटन, छह जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना के पूर्व रिपब्लिकन सांसद स्टीफन बायर को क्षमादान का आदेश जारी किया है, जिन्होंने पद छोड़ने के बाद अंदरूनी जानकारी के आधार पर अवैध शेयर कारोबार करने के आरोप में लगभग दो साल जेल में बिताए थे।
बायर को 2023 में सलाहकार और लॉबिस्ट के रूप में काम करते हुए किए गए लेन-देन के लिए 22 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे अवैध रूप से कमाए गए 3,50,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जब्त करने और 10,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया था। उसे 2025 में रिहा कर दिया गया।
ट्रंप ने “पूर्ण और बिना शर्त क्षमादान” देते हुए, बायर के सेना और प्रतिनिधि सभा में न्यायाधीश एडवोकेट जनरल के रूप में उनके करियर का हवाला दिया, जो “विशिष्ट और अत्यधिक परिणामोन्मुख” था। क्षमादान पर बृहस्पतिवार की तारीख थी और इसे व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार देर रात जारी किया गया था।
बायर ने कहा कि क्षमादान “राजनीतिक रूप से प्रेरित अभियोजन को दुरुस्त करता है” और “ऐसा अपराध जो मैंने नहीं किया, उसके लिए जेल में रहना भयावह था”। उन्होंने कहा कि वह बेगुनाह थे।
भाषा प्रशांत पवनेश
पवनेश

Facebook


