कोलंबिया: राष्ट्रपति ने सैन्य अभियान में प्रमुख विद्रोही नेता के मारे जाने का दावा किया
कोलंबिया: राष्ट्रपति ने सैन्य अभियान में प्रमुख विद्रोही नेता के मारे जाने का दावा किया
बोगोटा (कोलंबिया), 31 अगस्त (एपी) कोलंबिया के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कहा कि देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के अशांत क्षेत्र में सक्रिय रहे ‘रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया’ (एफएआरसी) के एक विद्रोही गुट का प्रमुख नेता रविवार को सैन्य अभियान के दौरान मारा गया।
एफएआरसी अब पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘फेलिप’ या ‘अर्कादियो’ नामक व्यक्ति की मौत विद्रोही गुट के लिए ‘‘करारा झटका’’ है।
डे ला एस्प्रिएला ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कथित तौर पर एक व्यक्ति का शव अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए हथियार और गोला-बारूद के पास एक बैग में दिखाई दे रहा है।
राष्ट्रपति ने अवैध सशस्त्र समूहों के खिलाफ आक्रामक अभियान जारी रखने की घोषणा करते हुए चेतावनी दी, ‘‘हम मोर्डिस्को और उसके नेटवर्क पर शिकंजा कस रहे हैं। जो भी अपराधी आत्मसमर्पण नहीं करेगा, उसका अंजाम मौत होगा।’’
उन्होंने बताया कि ‘फेलिप’ वैले डेल काउका में ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराकर पुलिस थानों पर किए गए कई हमलों के लिए जिम्मेदार था और वह ‘हाइमे मार्टिनेज’ गुट की एक इकाई का नेतृत्व कर रहा था।
यह गुट एफएआरसी के उन विद्रोही समूहों में शामिल है, जिन्होंने सरकार के साथ 2016 में हुए शांति समझौते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
एपी खारी वैभव
वैभव

Facebook


