ट्रंप ने विमान दुर्घटना में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों को सैन्य अड्डे पर दी श्रद्धांजलि

ट्रंप ने विमान दुर्घटना में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों को सैन्य अड्डे पर दी श्रद्धांजलि

ट्रंप ने विमान दुर्घटना में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों को सैन्य अड्डे पर दी श्रद्धांजलि
Modified Date: March 19, 2026 / 08:48 am IST
Published Date: March 19, 2026 8:48 am IST

डोवर एयर फ़ोर्स बेस (अमेरिका), 19 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईंधन भरने वाले एक विमान के पश्चिम एशिया में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों को बुधवार को डेलावेयर स्थित एक सैन्य अड्डे पर श्रद्धांजलि दी।

सैनिकों के पार्थिव अवशेषों को बाद में उनके परिवारों को सौंप दिया गया।

यह 28 फरवरी को ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद दूसरी बार है जब ट्रंप ने “डिग्निफाइड ट्रांसफर” नामक सैन्य रस्म में हिस्सा लिया। उन्होंने पूर्व में इसे अपने कमांडर-इन-चीफ के रूप में किए जाने वाले “सबसे कठिन कामों” में से एक बताया था।

ट्रंप के साथ रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन और अन्य सांसद भी मौजूद थे।

पिछले सप्ताह पश्चिमी इराक में मित्र क्षेत्र (फ्रेंडली टेरिटरी) के ऊपर वायु सेना के विमान ‘केसी-135’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सभी छह सदस्यों की मौत हो गई थी। यह विमान ईरान के खिलाफ जारी अभियानों में मदद पहुंचा रहा था। ये सैनिक अलबामा, इंडियाना, केंटकी, ओहायो और वॉशिंगटन से थे।

इस दुर्घटना के बाद “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” में मरने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पेंटागन के अनुसार, करीब 200 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर है।

बुधवार को आयोजित इस सैन्य कार्यक्रम में मीडिया को आने की इजाजत नहीं थी। ट्रंप करीब दो घंटे वहां रहे और एयर फ़ोर्स वन से उतरते या वापस लौटते समय उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की।

एपी शोभना सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में