ट्रंप ने आवासीय विधेयक पर हस्ताक्षर टाले, पहले ‘अमेरिका बचाओ कानून’ पारित करने को कहा
ट्रंप ने आवासीय विधेयक पर हस्ताक्षर टाले, पहले ‘अमेरिका बचाओ कानून’ पारित करने को कहा
वाशिंगटन, 24 जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह घर बनाने को बढ़ावा देने वाले उस द्विदलीय प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, जिस पर बुधवार को हस्ताक्षर किए जाने की योजना थी।
इस विधेयक पर ‘कैपिटल’ में हस्ताक्षर होने थे, लेकिन अब ट्रंप का कहना है कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस पहले मतदान के जरिए विधेयक को पारित करे।
ट्रंप ने कहा, ‘‘आज का आवासीय संवाददाता सम्मेलन और हस्ताक्षर प्रक्रिया तब तक के लिए रद्द की जाती है, जब तक हम बेहद ज़रूरी ‘अमेरिका बचाओ कानून’ पारित नहीं कर लेते, जिसे मैं राष्ट्रीय आपातकाल मानता हूँ।’’
वह सीनेट पर ‘अमेरिका बचाओ कानून’ पारित करने के लिए बाधा हटाने का दबाव बना रहे हैं। इस कानून के तहत मतदाता की पहचान से जुड़ी नयी जरूरतें लागू होंगी।
उपी नेत्रपाल माधव
माधव

Facebook


