कतर से उपहार में मिले अत्याधुनिक विमान के बजाय पुराने ‘एयर फोर्स वन’ से अमेरिका लौटे ट्रंप

Ads

कतर से उपहार में मिले अत्याधुनिक विमान के बजाय पुराने ‘एयर फोर्स वन’ से अमेरिका लौटे ट्रंप

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 08:26 AM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 08:26 AM IST

वाशिंगटन, नौ जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तुर्किये से कतर द्वारा उपहार में दिए गए नए विमान के बजाय पुराने ‘एयर फोर्स वन’ विमान से स्वदेश लौटे।

ट्रंप उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कतर द्वारा भेंट किए गए विमान से तुर्किये गए थे लेकिन लौटते समय उन्होंने इस विमान का इस्तेमाल नहीं किया।

यह अप्रत्याशित बदलाव ऐसे समय देखने को मिला, जब अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर हमलों का सिलसिला शुरू हो गया।

ट्रंप ने विमान बदलने की वजह पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उन्होंने केवल इतना कहा कि वह ‘‘बीते दिनों को याद करते हुए’’ पुराने विमान से यात्रा करना चाहते थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका लौटते समय दोनों विमान रास्ते में ‘रॉयल एयर फोर्स मिल्डेनहॉल’ में एक अनियोजित पड़ाव पर रुकेंगे जो अमेरिकी सैनिकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक सैन्य अड्डा है।

विमान बदलने के इस फैसले ने नए विमान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिका ने इस विमान को नए सिरे से तैयार करने पर 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं। विमान के अनावरण के बाद सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि इसमें पुराने ‘एयर फोर्स वन’ विमानों की तरह मिसाइल का पता लगाने और उनसे बचाव करने वाली सुरक्षा प्रणालियां मौजूद नहीं हैं।

एपी

खारी सिम्मी

सिम्मी