ईरान के मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ फोन पर चर्चा की: ट्रंप

ईरान के मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ फोन पर चर्चा की: ट्रंप

ईरान के मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ फोन पर चर्चा की: ट्रंप
Modified Date: February 4, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: February 4, 2026 10:24 pm IST

वाशिंगटन, चार फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ईरान के मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ फोन पर चर्चा की।

ईरान को अलग-थलग करने के लिए चीन और अन्य देशों पर दबाव बनाने के अमेरिकी प्रशासन के प्रयासों के बीच दोनों नेताओं ने बातचीत की है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने चिनफिंग से व्यापार और ताइवान समेत अमेरिका-चीन संबंधों से जुड़े मुद्दों और अप्रैल में चीन यात्रा की अपनी योजना पर भी बात की।

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने पर लगातार जोर दे रहे ट्रंप ने पिछले महीने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह ईरान से कारोबार करने वाले देशों से अमेरिका में होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत तक कर लगाएंगे।

परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए ईरान पर वर्षों से लागू पाबंदियों के कारण देश अलग-थलग पड़ गया है। हालांकि विश्व व्यापार संगठन के अनुसार 2024 में ईरान ने 125 अरब अमेरिकी डॉलर का अंतरराष्ट्रीय व्यापार किया, जिसमें से 32 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार चीन से हुआ। इसके अलावा 28 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार संयुक्त अरब अमीरात और 17 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार तुर्किये के साथ किया गया।

एपी जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में