America Israel Iran War Update: ‘ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह खत्म’.. अब ट्रम्प ने फिर दी ये चेतावनी, कहा- … तो स्थिति और होगी खराब

'ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह खत्म'.. अब ट्रम्प ने फिर दी ये चेतावनी, America Israel Iran War New Update

America Israel Iran War Update: ‘ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह खत्म’.. अब ट्रम्प ने फिर दी ये चेतावनी, कहा- …  तो स्थिति और होगी खराब

America Israel Iran War Update. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: March 4, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: March 3, 2026 11:05 pm IST

वाशिंगटन: America Israel Iran War Update: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल का सैन्य अभियान समाप्त होने के बाद ईरानी शासन के भीतर से ही किसी व्यक्ति का सत्ता संभालना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। राष्ट्रपति कार्यालय से संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि उनका प्रशासन इस बात के समर्थन में नहीं है कि ईरान के अंतिम के शाह के बेटे रजा पहलवी सत्ता की बागडोर संभालें। वर्तमान में, पहलवी निर्वासन में रह रहे हैं।

ट्रम्प बोले- ईरान पर चल रहा ऑपरेशन वेनेजुएला से अलग

America Israel Iran War Update: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में चल रहा सैन्य अभियान वेनेजुएला में किए गए ऑपरेशन से पूरी तरह अलग है। उन्होंने दोनों अभियानों की तुलना करते हुए कहा कि वेनेजुएला में कार्रवाई के बावजूद वहां की सरकारी संरचना को सुरक्षित रखा गया था। ट्रम्प ने कहा कि ईरान की स्थिति अलग है, क्योंकि हालिया हमलों में वहां के कई वरिष्ठ अधिकारी और सैन्य कमांडर मारे गए हैं। इससे नेतृत्व ढांचे पर व्यापक असर पड़ा है।

ट्रम्प बोले- ईरान की नेवी, एयरफोर्स पूरी तरह खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान की नेवी, एयर फोर्स और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम लगभग पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ खत्म कर दिया गया है। ट्रम्प ने यह बयान व्हाइट हाउस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात के बाद दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।