युद्ध, मुद्रास्फीति के कारण बढ़ते दबाव के बीच बीजिंग में चिनफिंग से मुलाकात करेंगे ट्रंप

युद्ध, मुद्रास्फीति के कारण बढ़ते दबाव के बीच बीजिंग में चिनफिंग से मुलाकात करेंगे ट्रंप

युद्ध, मुद्रास्फीति के कारण बढ़ते दबाव के बीच बीजिंग में चिनफिंग से मुलाकात करेंगे ट्रंप
Modified Date: May 13, 2026 / 10:01 am IST
Published Date: May 13, 2026 10:01 am IST

बीजिंग, 13 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करने के मकसद से बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे।

उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पूरी दुनिया युद्ध, व्यापार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लेकर चिंतित है और स्थिति अस्थिर है।

ट्रंप ने मंगलवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) से निकलते समय पत्रकारों से कहा, ‘‘हम दो महाशक्तियां हैं। सैन्य शक्ति के मामले में हम धरती पर सबसे शक्तिशाली राष्ट्र हैं। चीन को दूसरे स्थान पर माना जाता है।’’

हालांकि ट्रंप अपनी ताकत का प्रदर्शन करना पसंद करते हैं, लेकिन विदेश की यह यात्रा उनके राष्ट्रपति पद के लिए एक नाजुक समय पर हो रही है, क्योंकि ईरान से अमेरिका और इज़राइल के युद्ध तथा उस संघर्ष के कारण बढ़ती मुद्रास्फीति ने देश में उनकी लोकप्रियता को काफी हद तक कम कर दिया है।

अब राष्ट्रपति अपनी लोकप्रियता को फिर से बढ़ाने के लिए चीन से यह समझौता करना चाहते हैं कि वह अधिक मात्रा में अमेरिकी खाद्य पदार्थ खरीदे और विमानों को अधिक संख्या में खरीदे। ट्रंप का कहना है कि वह शी चिनफिंग से अन्य मुद्दों के बजाए सबसे अधिक चर्चा व्यापार को लेकर करेंगे।

ट्रंप प्रशासन चीन के साथ मतभेदों को दूर करने के लिए एक “बोर्ड ऑफ ट्रेड” स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद कर रहा है। यह बोर्ड पिछले साल ट्रंप द्वारा शुल्क में बढ़ोतरी के बाद शुरू हुए व्यापार युद्ध को रोकने में मदद कर सकता है।

शुल्क में बढ़ोतरी के बाद चीन ने दुर्लभ खनिजों पर नियंत्रण से इसका जवाब दिया था। इससे पिछले साल अक्टूबर में व्यापार युद्ध एक साल के लिए थम गया था।

एपी यासिर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में