ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की नयी योजना पेश की

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की नयी योजना पेश की

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की नयी योजना पेश की
Modified Date: April 30, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: April 30, 2026 7:54 pm IST

वाशिंगटन, 30 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ गतिरोध के केंद्र में आए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की एक नयी योजना पेश की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक नयी योजना के तहत अमेरिका, ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकाबंदी जारी रखेगा, जबकि सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करके ऊर्जा के मुक्त प्रवाह को बाधित करने के ईरान के प्रयासों को रोकने के लिए और कड़े उपाय करेगा।

अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि ट्रंप ईरान को जलमार्ग पर अपना नियंत्रण समाप्त करने के लिए दबाव डालने के लिए कई राजनयिक और नीतिगत विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

एपी धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में