पनामा में कैरेबियन सागर के तट पर दो नौकाएं पलटीं, तीन प्रवासियों की मौत

पनामा में कैरेबियन सागर के तट पर दो नौकाएं पलटीं, तीन प्रवासियों की मौत

पनामा में कैरेबियन सागर के तट पर दो नौकाएं पलटीं, तीन प्रवासियों की मौत
Modified Date: February 11, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: February 11, 2026 11:12 am IST

पनामा सिटी, 11 फरवरी (एपी) पनामा में कैरेबियन तट पर मंगलवार को दो नौकाओं के पलटने से तीन प्रवासियों की मौत हो गई और एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पनामा समुद्री प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि ये घटनाएं कोलंबिया की सीमा के निकटवर्ती तट के एक सुदूर इलाके में हुईं।

प्राधिकरण के अनुसार, नौकाएं कोलंबिया की सीमा से लगे ‘गुना याला इंडीजिनस’ क्षेत्र में प्यूर्टो ओबाल्डिया की ओर जा रही थीं।

‘जनरल गुना कांग्रेस’ के स्वायत्त स्वदेशी प्राधिकरण ने सोशल मीडिया पर बताया कि 16 यात्रियों के साथ मिरामर से प्रस्थान करने वाली नौकाओं के पलट जाने के कारण तीन प्रवासियों की मौत हो गई और एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बयान के अनुसार, नौकाओं पर सवार सभी यात्री प्रवासी थे।

भाषा

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में