टोरंटो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, चार घायल

टोरंटो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, चार घायल

टोरंटो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, चार घायल
Modified Date: July 12, 2026 / 08:26 am IST
Published Date: July 12, 2026 8:26 am IST

टोरंटो, 12 जुलाई (एपी) टोरंटो में एक उत्सव के आयोजन स्थल के पास शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

टोरंटो पुलिस ने बताया कि ‘सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट’ और ‘अर्लिंगटन एवेन्यू’ के पास गोलीबारी की घटना के बाद छह लोग गोली लगने से घायल मिले। वहां ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ उत्सव आयोजित किया जा रहा था।

उसने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने शुरुआत में लोगों से इस इलाके में नहीं जाने की अपील की थी लेकिन उसने बाद में कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है हालांकि संदिग्ध या संदिग्धों को अभी पकड़ा नहीं गया है।

ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ उत्सव में बेवजह हुई हिंसा की इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं। इसमें दो लोगों की जान चली गई और अन्य लोग घायल हुए हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।’’

टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ा शहर है और इसे उत्तर अमेरिका के सबसे सुरक्षित बड़े शहरों में गिना जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर कई लोगों को निशाना बनाकर की जाने वाली जानलेवा गोलीबारी की घटनाएं यहां अपेक्षाकृत कम होती हैं।

एपी सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में