लंदन में दो ट्रेन आमने-सामने टकराईं

लंदन में दो ट्रेन आमने-सामने टकराईं

लंदन में दो ट्रेन आमने-सामने टकराईं
Modified Date: June 20, 2026 / 01:02 am IST
Published Date: June 20, 2026 1:02 am IST

लंदन, 19 जून (एपी) उत्तरी लंदन में शुक्रवार को दो ट्रेन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई गई है।

ये ट्रेन बेडफ़ोर्डशायर शहर के दक्षिण में उन लाइन पर आपस में टकरा गईं, जो मध्य लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन को मध्य इंग्लैंड से जोड़ती हैं।

बेडफ़ोर्डशायर का अग्निशमन एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। ये दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:45 बजे हुई।

आपातकालीन सेवा ने दुर्घटना में घायलों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कई लोगों के सिर पर पट्टी देखी जा सकती है।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में 50 लोगों के घायल होने की आशंका है।

एपी शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में