US Capitol Live Updates : ट्विटर, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम ने ब्लॉक किए ट्रंप के अकाउंट, दी बड़ी चेतावनी
US Capitol Live Updates : ट्विटर, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम ने ब्लॉक किए ट्रंप के अकाउंट, दी बड़ी चेतावनी
वाशिंगटन, सात जनवरी (भाषा) सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर और फेसबुक ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर दिया है। उन्होंने यह कदम तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप द्वारा धांधली के आरोप लगाने और यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) के पास उनके समर्थकों की हिंसा के बाद उठाया है।
ये भी पढ़ें- बासमती धान और शरबती गेहूं को जीआई टैग मिलने का रास्ता साफ, आपत्ति हटने के बाद कृषि
ट्विटर ने ट्रंप के अकाउंट को 12 घंटे के लिए निलंबित करने के साथ तीन ट्वीट को भी ब्लॉक कर दिया है जिनमें कैपिटल हिल पर समर्थकों को संबोधित करने का वीडियो भी शामिल है।
ट्विटर सुरक्षा विभाग ने बताया, ‘‘ अभूतपूर्व घटना एवं वाशिंगटन में हिंसा की स्थिति को देखते हुए हमें डोनाल्ड ट्रंप के तीन ट्वीट को हटाने की जरूरत महसूस होती है जो आज किए गए थे और ये हमारी नागरिक एकता नीति का घोर उल्लंघन है।’’
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने अमेरिका में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का किया आह्वान, पुलिस एवं ट्रंप समर्थकों
फेसबुक ने कहा कि वह दो नीतियों के उल्लंघन के चलते राष्ट्रपति के आकउंट को 24 घंटे के लिए निलंबित रहेगा।
फेसबुक और यूट्यूब ट्रंप की रैली से जुड़े वीडियो भी हटा रहा है।

Facebook


