यूएई ने भारत से उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ाया

Ads

यूएई ने भारत से उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ाया

  •  
  • Publish Date - May 30, 2021 / 07:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

दुबई, 30 मई (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत से आने वाली यात्री उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया।

भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद 25 अप्रैल को उड़ानों पर रोक लगायी गई थी।

यूएई की वायुसेवा प्रदाता एमिरेट्स ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा कि उसने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर जारी रोक को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

इससे पहले 14 जून तक यात्री उड़ानों पर रोक की घोषणा की गई थी।

भाषा शफीक अमित

अमित