ब्रिटेन सरकार ने एप्स्टीन को जानकारी ‘लीक’ करने के मामले में पुलिस से संपर्क किया
ब्रिटेन सरकार ने एप्स्टीन को जानकारी ‘लीक’ करने के मामले में पुलिस से संपर्क किया
लंदन, तीन फरवरी (एपी) ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने लेबर पार्टी के नेता पीटर मैंडेलसन द्वारा संवेदनशील सरकारी जानकारी जेफरी एप्स्टीन को दिये जाने के आरोपों की जांच कर रही पुलिस को एक फाइल भेजी है।
जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिये गए एप्स्टीन के बारे में जानकारी लीक करने को लेकर क्या मैंडेलसन के खिलाफ आपराधिक जांच होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री केअर स्टारमर ने अपने मंत्रिमंडल को बताया कि वह हाल ही में सार्वजनिक की गईं एप्स्टीन फाइलों में किये गए खुलासों से ‘‘स्तब्ध’’ हैं, और उन्हें इस बात को लेकर चिंता है कि अभी और भी विवरण सामने आने बाकी हैं।
स्टारमर सरकार दशकों से लेबर पार्टी के एक प्रभावशाली सदस्य रहे मेंडेलसन को संसद से बाहर करने और ब्रिटिश संसद के उच्च सदन ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में उनकी आजीवन सदस्यता के साथ मिलने वाली उपाधि, लॉर्ड मेंडेलसन, को वापस लेने के लिए कानून बना रही है।
एपी सुभाष नरेश
नरेश

Facebook


