ब्रिटेन: स्टार्मर ने मैंडलसन को राजदूत बनाने के लिए एप्स्टीन के अपराधों के शिकार लोगों से माफी मांगी

ब्रिटेन: स्टार्मर ने मैंडलसन को राजदूत बनाने के लिए एप्स्टीन के अपराधों के शिकार लोगों से माफी मांगी

ब्रिटेन: स्टार्मर ने मैंडलसन को राजदूत बनाने के लिए एप्स्टीन के अपराधों के शिकार लोगों से माफी मांगी
Modified Date: February 5, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: February 5, 2026 7:46 pm IST

लंदन, पांच फरवरी (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने यौन अपराधी एप्स्टीन से संबंध रखने वाले पीटर मैंडलसन को अमेरिका में ब्रिटिश राजदूत नियुक्त करने के लिए एस्प्टीन के अपराधों के शिकार लोगों से बृहस्पतिवार को माफी मांगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंडलसन ने झूठ बोला था और एप्स्टीन को ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया, जिसे वह मुश्किल से जानते थे।

स्टार्मर ने पीड़ितों से कहा, “आपके साथ जो हुआ, मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। इस बात के लिए माफी मांगता हूं कि ताकतवर लोगों ने आपका उत्पीड़न किया। मैंडलसन के झूठ पर यकीन करने और उन्हें नियुक्त करने के लिए माफी मांगता हूं। इस बात के लिए माफी मांगता हूं कि आपको यह सबकुछ फिर से सार्वजनिक होते हुए देखना पड़ रहा है।”

स्टार्मर ने वरिष्ठ नेता मैंडलसन को 2024 में अमेरिका में राजदूत नियुक्त किया था। एप्स्टीन से दोस्ती होने से जुड़े ईमेल प्रकाशित होने के बाद पिछले साल सितंबर में स्टार्मर ने मैंडलसन को पद से हटा दिया था। एप्स्टीन को 2008 में एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न समेत इस तरह के कई मामलों में दोषी ठहराया गया था।

दर्जनों लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमे का सामना करते हुए 2019 में एप्स्टीन ने अमेरिका की एक जेल में आत्महत्या कर ली थी।

स्टार्मर ने एप्स्टीन से कभी मुलाकात नहीं की थी और न ही वह किसी गलत काम में आरोपी हैं। लेकिन हाल ही में जारी दस्तावेजों में यह बात सामने आने के बाद उनपर दबाव बढ़ गया था कि मैंडलसन के एप्स्टीन से करीबी रिश्ते थे।

एपी जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में