यूक्रेनी ड्रोन हमले से दक्षिणी रूस में एक व्यक्ति की मौत, समुदी टर्मिनल में लगी आग
यूक्रेनी ड्रोन हमले से दक्षिणी रूस में एक व्यक्ति की मौत, समुदी टर्मिनल में लगी आग
कीव, 13 जून (एपी) रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार इलाके में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्थानीय गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने बताया कि ड्रोन के मलबे से एक समुद्री टर्मिनल पर आग लग गई। उन्होंने इस घटना से जुड़ा अधिक विवरण साझा नहीं किया।
हालांकि, रूसी मीडिया ने बताया कि वोल्ना गांव में स्थित काला सागर का एक निर्यात टर्मिनल क्षतिग्रस्त हो गया, जहां से कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और तरलीकृत गैस की ढुलाई की जाती थी।
यूक्रेनी सेना ने शनिवार को क्रास्नोडार हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि उसकी सेनाओं ने रात के दौरान रूस के वोल्गोग्राड इलाके में तेल स्टेशन पर हमला किया। साथ ही यूक्रेन के दोनेत्स्क और जापोरिज्जिया इलाकों में रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर भी हमले किए गए।
एपी शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


