US Israel Iran Conflict News: क्या शुरू होने जा रहा है विश्वयुद्ध? संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक में बवाल, UN प्रमुख ने दी बड़ी चेतावनी
US Israel Iran Conflict News: क्या शुरू होने जा रहा है विश्वयुद्ध? संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक में बवाल, UN प्रमुख ने दी बड़ी चेतावनी
US Israel Iran Conflict News/Image Source: ANI
- संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक
- व्यापक युद्ध की चेतावनी
- तत्काल वार्ता की अपील
संयुक्त राष्ट्र : US Israel Iran Conflict News: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों की शनिवार को निंदा की और ‘‘क्षेत्र और पूरी दुनिया को संकट से निकालने’’ के लिए तत्काल फिर से बातचीत शुरू करने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आपातकालीन बैठक में कहा कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘वरना व्यापक संघर्ष होने की आशंका है जिसके नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।’’
ईरान हमलों पर वैश्विक टकराव (UN Iran Airstrikes Meeting)
US Israel Iran Conflict News: गुतारेस ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने के लिए ईरान के जवाबी हमलों की भी निंदा की। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई वैध थी। उन्होंने सुरक्षा परिषद को बताया, ‘‘ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता। यह सिद्धांत राजनीति का विषय नहीं है। यह वैश्विक सुरक्षा का विषय है और इसी उद्देश्य से अमेरिका कानूनी कार्रवाई कर रहा है।’’
सुरक्षा परिषद में तीखी बहस (US Israel Iran Conflict 2026)
US Israel Iran Conflict News: संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने इन हवाई हमलों का बचाव करते हुए कहा कि अस्तित्व पर आए संकट को रोकने के लिए ये हमले आवश्यक थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम चरमपंथ को बेकाबू होने से पहले ही रोक रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस कोई भी कट्टरपंथी शासन हमारे लोगों या पूरी दुनिया को धमकी न दे सके।’’ संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने परिषद को बताया कि हवाई हमलों में सैकड़ों ईरानी नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं और इसे उन्होंने युद्ध अपराध एवं मानवता के खिलाफ अपराध बताया। रूस के राजदूत ने अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों की निंदा की, जबकि चीन के राजदूत ने अपनी आलोचना में अधिक संयम बरता।
यह भी पढ़ें
- नहीं रहे सुप्रीम लीडर खामेनेई! बेटी-दामाद की भी मौत, डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा, अमेरिका और इजरायल के हमले में अब तक 200 लोगों की मौत
- होली पर बस चलेंगी या नहीं…बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हुई या नहीं? कल देर रात सीएम से की थी मुलाकात, जानिए क्या हुआ फैसला
- एयरस्ट्राइक में ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर्स ढेर, IDF का बड़ा दावा! IRGC कमांडर समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए

Facebook


