यमन में शांति बहाली पर वार्ता के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ईरान पहुंचे

यमन में शांति बहाली पर वार्ता के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ईरान पहुंचे

यमन में शांति बहाली पर वार्ता के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ईरान पहुंचे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: February 7, 2021 2:17 pm IST

तेहरान, सात फरवरी (एपी) यमन के लिए नियुक्त संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मार्टिन ग्रिफिथ अरब क्षेत्र के इस सबसे गरीब एवं युद्धग्रस्त देश में शांति बहाल करने के उद्देश्य से वार्ता के लिए रविवार को अपनी पहली ईरान यात्रा पर पहुंचे। ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी।

ग्रिफिथ के कार्यालय के मुताबिक, विशेष दूत अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

वार्ता का उद्देश्य यमन में छह वर्षों से जारी संघर्ष का राजनीतिक समाधान निकालना है, जहां ईरान समर्थित हूती विद्रोही यमन सरकार के सैनिकों के खिलाफ लड़ रहे हैं। वहीं, यमन की फौज को सऊदी अरब नीत सैन्य गठबंधन का समर्थन प्राप्त है।

कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नीत गठबंधन को कुछ हथियारों की बिक्री समेत अपना समर्थन समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके बाद विशेष दूत ईरान के दौरे पर आए हैं।

ग्रिफिथ के कार्यालय के मुताबिक, यात्रा के दौरान ग्रिफिथ की प्राथमिकता देशव्यापी संघर्ष विराम लागू करने के साथ ही राजनीतिक प्रक्रिया बहाल करने की होगी।

एपी शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में