यूनएचआरसी ‘अस्तित्व’ के लिए लड़ रहा, तत्काल 40 करोड़ डॉलर की जरूरत
यूनएचआरसी ‘अस्तित्व’ के लिए लड़ रहा, तत्काल 40 करोड़ डॉलर की जरूरत
जिनेवा, पांच फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त वोल्कर टर्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका कार्यालय ‘अस्तित्व की लड़ाई’ लड़ रहा है क्योंकि पिछले साल वित्त पोषण में कटौती से कोलंबिया, म्यांमा और चाड सहित 17 देशों में उसका काम प्रभावित हुआ है।
टर्क ने इसी के साथ इस वर्ष की अनुमानित जरूरतों को पूरा करने के लिए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अपील की।
टर्क की अपील ऐसे समय आई है जब अमेरिका और पश्चिम के कुछ अन्य पारंपरिक शीर्ष दानदाताओं ने 2025 में मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र से संबंधित कई संगठनों के लिए अपने व्यय में कटौती की है। उन्होंने धन की कमी की वजह से विश्वस्तर पर मानवाधिकारों निगरानी को क्षति पहुंचने की चेतावनी दी है।
उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (यूएनएचआरसी) के मुख्यालय में राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इन कटौतियों और कमियों से हर जगह अपराधियों के हाथ खुल जाते हैं, जिससे वे मनमानी करने को स्वच्छंद हो जाते हैं।
टर्क ने कहा, ‘‘संकट बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में हम मानवाधिकार व्यवस्था को संकट में नहीं छोड़ सकते।’’
पिछले साल, मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने शुरू में स्वैच्छिक योगदान के रूप में 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अपील की थी, लेकिन महज 25.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए।
एपी धीरज नरेश
नरेश

Facebook


