इंडोनेशिया। एक शख्स ने अपनी पत्नी को गुजरा भत्ता देने के लिए 890 किलो के सिक्कों को लेकर कोर्ट पहुंच गया। जिसे लेकर कोर्ट परिसर में पति और पत्नी के बीच जमकर झड़प हई है। महिला ने इन सिक्कों को लेने से इनकार कर दिया है। मामला तूल पकड़ता देख कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा। अदालत ने अपने स्टाफ को इन सिक्कों को गिनने का आदेश दिया।
पढ़ें- रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी का इस्तीफा, खरसिया से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
स्थानीय कोर्ट ने ड्वी सुसीलार्टो को अपनी पूर्व पत्नी हर्मी को 153 मिलियन इंडोनेशिया रुपये (10,500 डॉलर) गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। सुसीलार्टो गुरुवार को एक ठेला लेकर कोर्ट पहुंचा, जिसे तीन लोग धक्का देकर लाए थे। इस ठेले पर सिक्कों की बोरियां रखी थीं, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।जब पूर्व पत्नी को पता चला कि उसे गुजारा भत्ते के रूप में मिलने वाली राशि सिक्कों में है तो उसने इसे लेने से इनकार कर दिया। इसे लेकर भरी अदालत में सुसीलार्टो और पूर्व पत्नी के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। हर्मी इसे अपना अपमान बता रही है।
पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री चुने गए स्कॉट मॉरिसन, 45 वोटों से हासिल की जीत
गुजारा भत्ता देने वाले कर्मचारी का आरोप है उसका मकसद अपनी पूर्व पत्नी को अपमानित करना नहीं था। उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह गुजारा भत्ते की राशि जुटा सके। इसलिए उसने दोस्तों और दूसरे लोगों की मदद से दान किए गए सिक्के गुजारा भत्ते के लिए जुटाए।
वेब डेस्क, IBC24