पेरिस में अमेरिका के राजदूत को फ्रांसीसी समन का जवाब देना होगा: फ्रांस के विदेश मंत्री

Ads

पेरिस में अमेरिका के राजदूत को फ्रांसीसी समन का जवाब देना होगा: फ्रांस के विदेश मंत्री

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 04:14 PM IST

पेरिस, 24 फरवरी (एपी) फ्रांस के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि पेरिस में तैनात शीर्ष अमेरिकी राजनयिक को फ्रांसीसी समन की अवहेलना के लिए स्पष्टीकरण देना होगा, जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से जारी विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया।

मंत्री ने संकेत दिया कि जब तक राजदूत चार्ल्स कुशनर बात नहीं मानते, तब तक उन्हें फ्रांस के सरकारी अधिकारियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने सोमवार शाम को कुशनर को मुलाकात के लिए बुलाया था।

कुशनर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और सलाहकार जेयर्ड कुशनर के पिता हैं।

अमेरिकी राजदूत को ट्रंप प्रशासन की उन टिप्पणियों के संबंध में बुलाया गया था, जिन पर फ्रांस ने आपत्ति जताई थी।

फ्रांसीसी राजनयिकों ने बताया कि कुशनर बैठक में उपस्थित नहीं हुए।

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोइल बैरो ने मंगलवार को बैठक में शामिल न होने को ‘एक हैरानी भरा कदम’ बताया, जो राजनयिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और इससे राजदूत के रूप में कुशनर की कार्य क्षमता पर असर पड़ेगा।

बैरो ने सार्वजनिक प्रसारक ‘फ्रांस इन्फो’ से कहा, “इससे स्वाभाविक रूप से हमारे देश में उनकी अपने मिशन का काम करने की क्षमता प्रभावित होगी।”

उन्होंने कहा, “जब वह स्पष्टीकरण दे देंगे, तब उन्हें फ्रांस में सरकार के सदस्यों से दोबारा मिलने की अनुमति मिल जाएगी।”

एपी जितेंद्र वैभव

वैभव