CG Budget 2026 Update: महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक को मिला तोहफा! साय सरकार के मंत्रियों ने बताई बजट की खूबियां, जानिए किस मंत्री ने क्या कहा?
Ads
CG Budget 2026 Update: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए ‘संकल्प’ थीम के साथ राज्य के समग्र विकास का रोडमैप सामने रखा। बजट को लेकर साय सरकार के मंत्रियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी मंत्री ने इस बजट को छग के विकास को लेकर कहा गया है। तो किसी ने कहा, सभी विभागों के लिए बजट में बहुत कुछ है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए ‘संकल्प’ थीम के साथ राज्य के समग्र विकास का रोडमैप सामने रखा। बजट में सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत ढांचा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक आधारित विकास पर संतुलित जोर दिया गया है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पर 1.5 लाख रुपए की सहायता, इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी और औद्योगिक निवेश बढ़ाने जैसी घोषणाओं से ग्रामीण-शहरी दोनों वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं, बजट को लेकर साय सरकार के मंत्रियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी मंत्री ने इस बजट को छग के विकास को लेकर कहा गया है। तो किसी ने कहा, सभी विभागों के लिए बजट में बहुत कुछ है। चलिए विस्तार से बताते हैं पूरी खबर है।
CG Budget Vijay Sharma: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने क्या कहा ?
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बजट को राज्य के समग्र विकास का ‘संकल्प’ बताया और कहा कि बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए ग्राम स्तर पर करीब 4000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री शर्मा ने कहा, यह कोई जादूगरी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का हमारा स्पष्ट विकास संकल्प है।
CG Budget Kedar Kashyap: केदार कश्यप ने क्या कहा ?
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य बजट में हर विभाग और हर वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं, जिससे संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुनियादी ढांचे, सभी क्षेत्रों को मजबूती देने वाला है। कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता केवल निराशा और हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं।
Deputy CM On Budget 2026: हर वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है-अरुण साव
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ‘संकल्प’ बजट राज्य के समग्र विकास का रोडमैप है और इसमें हर वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि शहरों के लिए मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना और पीडब्ल्यूडी की द्रुतगामी सड़क योजना के जरिए शहरी ढांचे व कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साव ने कहा कि विपक्ष निराधार आरोप लगा रहा है, जबकि पूर्व सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को केवल नुकसान पहुंचाया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने क्या कहा ?
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बजट में कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज योजना लागू करने का प्रावधान किया गया है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सरकार सरगुजा से बस्तर तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर लगातार काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि इस बजट से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में बड़ा सुधार होगा।
Congress on Chhattisgarh Budget: बजट 2026 को लेकर विपक्ष हमलावर
बता दें कि, बजट 2026 को लेकर विपक्ष हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा में साय सरकार द्वारा पेश किये बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। (Congress on Chhattisgarh Budget 2026-27) उन्होंने बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताते हुए इसे “झूठ का पुलिंदा” और “जुमलों का बजट” करार दिया। दीपक बैज ने कहा कि पहले ‘गति’ बजट लाया गया, जिसका परिणाम सबने देखा। इसके बाद ‘ज्ञान’ का बजट आया, जो उनके अनुसार ‘अज्ञान’ साबित हुआ। अब सरकार ‘संकल्प’ लेकर आई है, लेकिन इसका क्या हश्र होगा, यह भी समय बताएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। सदन में 35 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं है। (Congress on Chhattisgarh Budget 2026-27) B.Ed अभ्यर्थी और संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं, परंतु बजट में उनकी समस्याओं का कोई जिक्र नहीं किया गया।