अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने का प्रयास कर सकता है अमेरिका: रूसी राजनयिक

अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने का प्रयास कर सकता है अमेरिका: रूसी राजनयिक

अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने का प्रयास कर सकता है अमेरिका: रूसी राजनयिक
Modified Date: March 29, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: March 29, 2026 10:35 pm IST

मॉस्को, 29 मार्च (भाषा) रूस को आशंका है कि ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिका अफगानिस्तान के एक महत्वपूर्ण हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने का प्रयास कर सकता है। रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने यह जानकारी दी।

शनिवार को सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के साथ एक साक्षात्कार में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अफगानिस्तान मामलों के विशेष दूत जमीर काबुलोव ने कहा कि बगराम हवाई अड्डे पर अमेरिका की मांग नयी नहीं है।

राजधानी काबुल के पास स्थित बगराम हवाई अड्डे का निर्माण 1950 के दशक में तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा किया गया था और अफगानिस्तान में अपने हस्तक्षेप के दौरान सोवियत सेनाओं द्वारा, और बाद में अफगान तालिबान के खिलाफ अभियानों में अमेरिकी और नाटो बलों द्वारा इसका व्यापक रूप से उपयोग किया गया था।

काबुलोव ने कहा, ‘‘ट्रंप प्रशासन लगातार अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस की वापसी की मांग उठा रहा है, जिसे अमेरिका ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अपनी शर्मनाक वापसी के बाद खो दिया था।’’

भाषा आशीष संतोष

संतोष


लेखक के बारे में