अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थ तस्करी में शामिल नौका पर हमला किया, एक की मौत
अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थ तस्करी में शामिल नौका पर हमला किया, एक की मौत
वाशिंगटन, 27 (एपी) अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक नौका पर मंगलवार को हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अमेरिका की दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें तेज गति से पानी में दौड़ रही एक नौका में आग लगने के बाद विस्फोट होते हुए देखा जा सकता है।
दक्षिणी कमान ने यह भी बताया कि हमले के “तुरंत बाद उसने अमेरिकी तटरक्षक बल को सूचित किया, ताकि नौका में सवार दो अन्य लोगों की तलाश की जा सके।”
ट्रंप प्रशासन का यह अभियान सितंबर की शुरुआत से जारी है, जिसके तहत लातिन अमेरिकी जलक्षेत्र—पूर्वी प्रशांत और कैरेबियाई सागर में कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में अब तक कम से कम 194 लोगों की मौत हो चुकी है।
हालांकि, सेना ने अब तक यह साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं दिया है कि इनमें से किसी भी जहाज पर वास्तव में मादक पदार्थ मौजूद थे।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के निगरानी विभाग ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह इस बात की जांच करेगा कि इन हमलों को अंजाम देते समय सेना ने निर्धारित लक्ष्य-निर्धारण प्रक्रिया का पालन किया या नहीं।
पेंटागन के ‘इंस्पेक्टर जनरल’ कार्यालय ने कहा कि यह समीक्षा “स्वतः संज्ञान” के आधार पर शुरू की गई है।
एपी खारी गोला
गोला

Facebook


