ईरान पर और हमलों की तैयारी कर रहा है अमेरिका: ट्रंप

ईरान पर और हमलों की तैयारी कर रहा है अमेरिका: ट्रंप

ईरान पर और हमलों की तैयारी कर रहा है अमेरिका: ट्रंप
Modified Date: July 8, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: July 8, 2026 7:20 pm IST

अंकारा, आठ जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ईरान पर रात में और हवाई हमले करने की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि युद्धविराम समाप्त हो गया है।

ईरान के साथ फिर से सैन्य कार्रवाई की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘‘हमने कल रात उन पर जोरदार हमला किया। संभवतः आज रात भी हम उन पर फिर से भीषण हमला करेंगे।’’

ट्रंप ने यह टिप्पणी अंकारा में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन के इतर की।

उन्होंने कहा कि ये हमले होर्मुज़ जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की जा रही लगातार सैन्य कार्रवाई का हिस्सा हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वे बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर ड्रोन और एक मिसाइल से हमला किया है।

ट्रंप ने यह धमकी भी दी कि अमेरिका ईरान के आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकता है और खार्ग द्वीप पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर सकता है।

एपी शोभना पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में