ईरान युद्ध के कारण अपनी चीन यात्रा टाल सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

ईरान युद्ध के कारण अपनी चीन यात्रा टाल सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

ईरान युद्ध के कारण अपनी चीन यात्रा टाल सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Modified Date: March 16, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: March 16, 2026 6:26 pm IST

वाशिंगटन, 16 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध के कारण अपनी चीन यात्रा टाल सकते हैं।

हालांकि, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को कहा कि इस कदम को होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बीजिंग पर दबाव डालने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

बेसेंट ने कहा कि ट्रंप की बीजिंग यात्रा में किसी भी प्रकार की देरी के पीछे की वजह ईरान युद्ध पर असहमति या होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का दबाव नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि किसी कारणवश बैठक का समय बदला जाता है, तो यह व्यवस्था संबंधी कारणों से होगा।’’

बेसेंट ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति युद्ध की स्थिति का समन्वय करने के लिए वाशिंगटन में ही रहना चाहते हैं, और ऐसे समय में विदेश यात्रा करना शायद उचित नहीं होगा।’’

ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह इस महीने के अंत में चीन की अपनी बहुप्रतीक्षित यात्रा को स्थगित कर सकते हैं क्योंकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में मदद करने और ईरान युद्ध के कारण आसमान छू रही तेल की कीमतों को कम करने के लिए बीजिंग पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं।

एपी शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में