अमेरिका और रूस यूक्रेन वार्ता के बाद सैन्य स्तरीय वार्ता फिर शुरू करने पर हुए सहमत

अमेरिका और रूस यूक्रेन वार्ता के बाद सैन्य स्तरीय वार्ता फिर शुरू करने पर हुए सहमत

अमेरिका और रूस यूक्रेन वार्ता के बाद सैन्य स्तरीय वार्ता फिर शुरू करने पर हुए सहमत
Modified Date: February 5, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: February 5, 2026 7:46 pm IST

कीव, पांच फरवरी (एपी) अबू धाबी में रूसी और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के बीच बैठक के बाद अमेरिका और रूस उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता फिर से शुरू करने पर सहमत हो गए हैं।

अमेरिकी सेना की यूरोपीय कमान ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि यह सहमति अबू धाबी में अमेरिकी यूरोपीय कमान के कमांडर जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच (जो नाटो के यूरोप के सर्वोच्च सहयोगी कमांडर भी हैं) तथा वरिष्ठ रूसी और यूक्रेनी सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बैठकों के बाद बनी।

यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिकी, रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच वार्ता के लिए ग्रिनकेविच संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में हैं।

बयान में कहा गया है कि यह वार्ता ‘स्थायी शांति की दिशा में सभी पक्षों के बीच निरंतर सैन्य संपर्क प्रदान करेगी।’’

रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण करने से ठीक पहले, 2021 में उच्च स्तरीय सैन्य संवाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

एपी राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में