अमेरिकी पत्रकार को रिहा करेंगे: कताइब हिज्बुल्लाह
अमेरिकी पत्रकार को रिहा करेंगे: कताइब हिज्बुल्लाह
बगदाद, सात अप्रैल (एपी) ईरान समर्थित इराकी मिलीशिया कताइब हिज्बुल्लाह ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन को रिहा करेगा, जिनका पिछले सप्ताह बगदाद की एक सड़क से अपहरण कर लिया गया था।
कताइब ने कहा कि “इस पहल को भविष्य में दोहराया नहीं जाएगा।”
कताइब ने पहले यह स्वीकार नहीं किया था कि किटलसन के अपहरण के लिए वह जिम्मेदार है, हालांकि अमेरिकी और इराकी अधिकारियों ने इस घटना के लिए इसी समूह को जिम्मेदार ठहराया था।
एपी
राखी माधव
माधव

Facebook


