वाशिंगटन। अमेरिका ने सीरिया को चेतावनी दी है कि वो रूस और ईरान की मदम से विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब में हमला न करें। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईदलिब में हमला करने से मानवीय संकट खड़ा हो सकता है। टंप ने ट्वीट कर कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को इदलिब प्रांत पर बिना सोचे समझे हमला नहीं करना चाहिए। आपको बतादें सीरिया सरकार के सुरक्षा बल इदलिब प्रांत के बाहर जमा हो रहे हैं। यह स्थान विद्रोहियों और हिंसक चरमपंथी लड़ाकों का गढ़ है। यहां दुनिया भर में ब्लैक लिस्टेड किए गए ‘आतंकवादी संगठन’ भी मौजूद हैं।
पढ़ें- एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ 6 सितंबर को सवर्णों का भारत बंद, मध्य प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लागू
रूस और ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि चरमपंथी गुटों को इदलिब में हराया जाना बेहद जरूरी है। ईरान के विदेश मंत्री ने सोमवार को अपनी दमिश्क यात्रा के दौरान कहा था कि देश के इदलीब प्रांत से ‘आतंकवादियों का सफाया’ करना बेहद जरूरी है और पूरे पश्चिमोत्तर प्रांत को सरकार के नियंत्रण में वापस आना चाहिए।
पढ़ें- बीजेपी की घोषणा पत्र समिति में रमन-बृजमोहन जैसे दिग्गजों के साथ ओपी चौधरी को भी तरजीह
अमेरिका पहले ही कह चुका है असद की सेना में लोगों पर रासायनिक हथियारों से हमला किया तो वो इसके ख़िलाफ़ ‘उचित और त्वरित’ जवाबी कार्रवाई करेगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी एक दिन पहले सीरियाई सरकार समेत ईरान और रूस को चेतावनी दी थी कि अगर वो विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इदलिब पर हमला करते हैं तो ये मानवता के प्रति एक गंभीर अपराध होगा। ट्रंप ने ट्वीट करके कहा कि अगर इदलिब पर हमला हुआ तो हज़ारों लोग मारे जा सकते हैं। ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि असद को इदलिब में बिना सोचे-समझे हमला नहीं करना चाहिए।
पढ़ें- धमतरी के मांदागिरी-तेंदूडोंगरी पहाड़ी पर मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर
वहीं, दूसरी तरफ़, सीरिया के सरकारी टेलीविज़न चैनलों का कहना है कि इसराइल के युद्धक विमानों ने देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित सेना के ठिकनों को निशाना बनाया है। इसराइल ने इस रिपोर्ट पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है कि इसराइल के सीरिया पर हमला करने की ख़बर है। इससे पहले भी इसराइल ने सीरिया में कई बार हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में उसने अक्सर ईरानी सेना की गतिविधियों को निशाना बनाया है।
वेब डेस्क, IBC24