बराक ओबामा ने अपनी किताब में बताया- बचपन में सुना करते थे रामायण और महाभारत

बराक ओबामा ने अपनी किताब में बताया- बचपन में सुना करते थे रामायण और महाभारत

बराक ओबामा ने अपनी किताब में बताया- बचपन में सुना करते थे रामायण और महाभारत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 17, 2020 4:43 am IST

वाशिंगटन, 17 नवंबर (भाषा) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह बचपन में इंडोनेशिया में गुजारे वर्षों के दौरान हिंदू महाकाव्यों रामायण एवं महाभारत की कथाएं सुना करते थे, इसलिए उनके मन में भारत के लिए हमेशा विशेष स्थान रहा है।

ओबामा ने ‘ए प्रोमिज्ड लैंड’ नामक अपनी पुस्तक में भारत के प्रति आकर्षण के बारे में लिखा है।

Read More News: राजिम में 1 ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, पति-पत्नी, मां और दो बच्चे मृत पाए गए

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि यह उसका (भारत) आकार है (जो आकर्षित करता है), जहां दुनिया की जनसंख्या का छठा हिस्सा रहता है, जहां करीब दो हजार विभिन्न जातीय समुदाय रहते हैं और जहां सात सौ से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं।’’

ओबामा ने बताया कि उन्होंने 2010 में राष्ट्रपति के रूप में भारत की यात्रा की थी और वह इससे पहले कभी भारत नहीं गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन इस देश का मेरी कल्पना में हमेशा विशेष स्थान रहा’’।

Read More News: प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, भाभी को भी किया घायल

ओबामा ने कहा, ‘‘इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इंडोनेशिया में अपने बचपन का कुछ हिस्सा मैंने हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की कथाएं सुनते हुए बिताया या इसका कारण पूर्वी धर्मों में मेरी रुचि हो सकती है या इसका कारण कॉलेज के मेरे पाकिस्तानी एवं भारतीय मित्रों का समूह है, जिन्होंने मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया और मुझे बॉलीवुड की फिल्में दिखाईं।’’

‘ए प्रोमिज्ड लैंड’ में ओबामा ने 2008 के चुनाव प्रचार अभियान से लेकर राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के अंत में एबटाबाद (पाकिस्तान) में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के अभियान तक की अपनी यात्रा का विवरण दिया है। इस किताब का दूसरा भाग भी आएगा।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.