साढ़े 4 करोड़ की कार खरीदने की खुशी पल भर में हो गई चकनाचूर, देखिए वीडियो

साढ़े 4 करोड़ की कार खरीदने की खुशी पल भर में हो गई चकनाचूर, देखिए वीडियो

साढ़े 4 करोड़ की कार खरीदने की खुशी पल भर में हो गई चकनाचूर, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: June 24, 2018 9:29 am IST

डेस्क। कार खरीदने का सपना आम से लेकर खास सभी का होता है और जब ये सपना पूरा होता है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता, लेकिन कुछ सेकेण्ड में यह सपना चकनाचूर हो जाए तो आप क्या कहेंगे। कुछ ऐसा हुआ चीन में। जहां साढ़े 4 करोड़ की कार खरीदने की खुशी चकनाचूर हो गई। 

 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दफ्तर में सेंधमारी, पीसीसी चीफ के कमरे से पार हुआ ये सामान

दरअसल, यह वाकया है चीन की रहने वाली एक महिला का। वह 4.5 करोड़ रुपए में फेरारी कार खरीदकर शो-रूम से बाहर निकली। लेकिन पहली ही राइड में वह संतुलन खो बैठी और कार सड़क पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी गाड़ियों से टकरा गई। इसमें फेरारी चकनाचूर हो गई।

एक्सीडेंट के समय कार की स्पीड फेरारी के हिसाब से काफी कम थी। गनीमत है कि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। एक्सीडेंट का यह वीडियो रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर पहुंचते ही यह वायरल हो गया।

वेब डेस्कIBC24


लेखक के बारे में