विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर लंदन की अदालत में अंतिम सुनवाई, फैसले की तारीख तय होने की संभावना

विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर लंदन की अदालत में अंतिम सुनवाई, फैसले की तारीख तय होने की संभावना

विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर लंदन की अदालत में अंतिम सुनवाई, फैसले की तारीख तय होने की संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 31, 2018 4:52 am IST

लंदन। देश के बैंकों से नौ हजार करोड़ रूपए का लोन लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में आज अंतिम सुनवाई होगी। लंदन के वेस्टमिंस्टर की अदालत में आज फैसले की तारीख तय हो सकती है। आपको बतादें पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर है। सीबीआई के सबूतों को लंदन की अदालत ने स्वीकार कर लंदन स्थित माल्या के संपत्ति जब्ती के आदेश दिए थे।

पढ़ें- मोदी ने पाकिस्तान के होने वाले वजीर-ए-आजम को फोन कर दी बधाई,11 अगस्त को ताजपोशी

माल्या पर बैंकों के 6,963 करोड़ रुपए बकाया थे। 2016 तक ये राशि करीब 9,000 करोड़ हो गई। अब यह राशि ब्याज समेत 10 हजार करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ा तो मार्च 2016 में माल्या विदेश भाग गया। बैंकों का कंजोर्शियम माल्या से अभी तक 965 करोड़ रुपए की रिकवरी कर चुका है।

पढ़ें- ऐसा कुत्ता जिसके पास है खास गनमैन और बुलेटप्रूफ कार,तस्करों ने रखा 50 लाख का इनाम

इस बीच खबरे निकलकर आई थी कि विजय माल्या भारत लौटना चाहता है। वह भारत में चल रहे मुकदमों का सामना करने को तैयार है। वह बैंकों से लिया कर्ज भी चुकाना चाहता है। इसके लिए उसने ईडी के अफसरों से बातचीत भी की। ईडी के अफसरों का कहना था कि अगर वह लौट आता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसे एक-दो दिन बाद जमानत दी जा सकती है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में