होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: विदेश मंत्री रूबियो

होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: विदेश मंत्री रूबियो

होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: विदेश मंत्री रूबियो
Modified Date: June 13, 2026 / 08:13 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:13 pm IST

वाशिंगटन, 13 जून (भाषा) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमेरिकी नाकेबंदी का कोई भी उल्लंघन और होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

रूबियो ने यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर से कही। जयशंकर ने शुक्रवार को रूबियो से बातचीत कर ओमान तट के निकट जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों में भारतीय नागरिकों की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

विदेश विभाग के प्रवक्ता के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, ‘‘मंत्री रूबियो ने जोर दिया कि सभी वाणिज्यिक जहाजों को तुरंत अमेरिकी सेना के आदेशों का पालन करना चाहिए, क्योंकि वे जलडमरूमध्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।’’

पिगॉट ने एक बयान में कहा कि रूबियो ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस सप्ताह ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमले हुए। इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई।

रूबियो से बातचीत के बाद जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ इस तरह की घातक कार्रवाई किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराई जा सकती।’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में