हिंसा की आग में जल रहा येरुशलम

हिंसा की आग में जल रहा येरुशलम

हिंसा की आग में जल रहा येरुशलम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 8, 2017 3:48 am IST

इजरायल की राजधानी येरुशलम को घोषित करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ हिंसा भड़कने लगी है. गुरुवार को गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों ने जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया. फिलिस्तिनयों का सुरक्षाबलों के साथ जमकर झड़प हुआ.  इस हिंसा में कम से कम 16 फिलिस्तीनी घायल हो गए. वहीं, इजरायल ने इस बढ़े तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दी है.

ये भी पढ़ें- मोदी को नीच कहने पर मणिशंकर ने माफी मांगी, राहुल, लालू ने फटकारा

गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को लेकर फिलिस्तीन में भी जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. इससे पहले हमास ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के ट्रंप के फैसले को युद्ध की घोषणा करार दिया था. वहीं, क्षेत्र में नए सिरे से आंदोलन का आह्वान किया गया है. ट्रंप के फैसले के बाद से क्षेत्र में एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में युवक की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से किया कत्ल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के बाद से पैदा हुई अनिश्चितता के बीच इजरायल ने पश्चिमी तट पर सैंकड़ों की संख्या में अतिरिक्त सैनिक तैनात किए हैं. पश्चिमी तट के शहर रामल्ला में एक विशाल प्रदर्शन की योजना बनाई जा रही है. इस बीच बुधवार रात हजारों लोगों ने हमास शासित गाजा पट्टी में किया और अमेरिकी व इजरायली झंडे जलाए. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी भी की.

ये भी पढ़ें- पिता की आत्मा को शांति दिलाने के बाहाने नाबालिग से रेप की कोशिश

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में